बिना धान बेचे बैगर भी किसानों को मिलेगा 10 हजार रुपए प्रति एकड़…करना होगा ये काम,,

रायपुर: छत्तीसगढ़ में किसानों के केलिए अच्छी खबर है. खाद्य मंत्री अमरजीत भगत  ने एक बड़ा बयान दिया है. मीडिया से बात करते हुए जानकारी दी कि किसानों को न्याय योजना के तहत बिना धान बेचे भी किसानों को 10 हजार रुपए प्रति एकड़ मिलेगा. योजना का लाभ उठाने के लिए किसानों को पंजीयन करना होगा।किसान न्याय योजना के तहत छत्तीसगढ़ के किसानों को धान नहीं बेचने पर भी प्रोत्साहन राशि भुगतान किया जाएगा। उन्होंने आगे बताया कि इस योजना के तहत किसानों को प्रति एकड़ 10 हजार रुपए भुगतान किया जाएगा। बीते दिनों मंत्रिमंडलीय उप समिति की बैठक में फैसला लिया गया था कि समर्थन मूल्य पर धान और मक्का खरीदने के लिए किसानों का पंजीयन कराया जाएगा। पंजीकृत किसानों को ही न्याय योजना का लाभ मिलेगा। पंजीयन के लिए 7 अगस्त से 31 अक्टूबर का समय तय किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *