कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने 15 अगस्त समारोह के तैयारियों का लिया जायजा

बेमेतरा. जिले के बेसिक स्कूल ग्राउण्ड में 15 अगस्त को आयोजित किये जाने वाले स्वतंत्रता दिवस के जिला स्तरीय समारोह स्थल की व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए आज गुरुवार को कलेक्टर श्री शिव अनंत तायल एवं पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल ने बेसिक स्कूल ग्राउण्ड के समारोह स्थल का निरीक्षण किया।
    इस दौरान कलेक्टर ने वाटर प्रुफ टेन्ट व्यवस्था, अतिथियों के बैठने हेतु बैठक व्यवस्था, मंच व्यवस्था सहित परेड की व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होनें संबंधित अधिकारियों को कोविड-19 के मद्देनजर बैठक व्यवस्था में शारीरिक दूरी का विशेष ध्यान देने निर्देशित किया है। इसके साथ ही पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा व्यवस्था हेतु ग्राउण्ड का निरीक्षण किया जिसमें चारो और से बेरीकेट लगाकर कड़ी सुरक्षा रखने निर्देशित किया एवं परेड कमांडर से 13 अगस्त तक परेड की पूर्ण रूप से तैयारी कर लेने को कहा है। उन्होंनें बताया है कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी 13 अगस्त को रिहर्सल की गई। कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने तैयारियों में लगे अधिकारियों को बताया है कि प्रत्येक वर्ष की भांति यह वर्ष सामान्य नहीं है, कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के बीच बड़ा समारोह का आयोजन एक बड़ी जिम्मेदारी है, जिसका पूरी सक्रियता से निर्वहन किया जाना है, जिससे सुरक्षित रूप से कार्यक्रम संपन्न किया जा सके। इस हेतु सभी को व्यवस्था दुरूस्त रखने निर्देशित किया है।
    इस दौरान जिला पंचायत सीईओ श्रीमती रीता यादव, अपर कलेक्टर श्री संजय कुमार दीवान, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विमल कुमार बैस, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री जगन्नाथ वर्मा, सीएमओ श्री होरी सिंह ठाकुर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *