पहंदा(झ) शाला प्रवेशोत्सव में BRCC द्वारा बच्चों का मुंह मीठा कर स्वागत


पाटन। पूर्व माध्यमिक शाला पहंदा(झ) में आज प्रवेशोत्सव मनाया गया जिसमें विकासखंड पाटन के BRCC जी पी वर्मा उपस्थित थे । उन्होंने शिक्षा की महत्ता पर ज़ोर दिया एवं पालकों से कहा कि बच्चों को पढ़ाई से जोड़ने का माध्यम हो एवं बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ना, नामांकन बढ़ाना और ड्राप-आउट (स्कूल छोड़ने वाले) बच्चों की संख्या को कम करने के लिए कहा और प्रतिदिवस बच्चे को तैयार करके स्कूल भेजने पर जोर दिया । प्रधान पाठक श्री सुशील कुमार ठाकुर ने बच्चों का गुलाल तिलक लगाकर और मुंह मीठा करके पुस्तकों का वितरण कराया । प्रबंधन समिति और पालकों ने स्कूल में अहाता निर्माण की मांग की। प्रवेश उत्सव कार्यक्रम में टेकेंद्र ठाकुर प्रधान पाठक शिक्षक मुकेश कुमार श्रीमती सुरेखा बंछोर , श्रीमती माया निषाद , महेंद्र साहू, सरपंच दिनेश ठाकुर , उपसरपंच और विजय बंछोर कसही प्रा शा के प्रधानपाठक आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *