नवप्रवेशी विद्यार्थियों को पाठ्यपुस्तक एवं गणवेश वितरित कर किया स्वागत

शिक्षा केवल नौकरी पाने का साधन नहीं, बल्कि जीवन को सही दिशा देने का माध्यम – खिलेश मार्कण्डेय

पाटन। शासन के निर्देशानुसार ग्राम सेलूद में शाला प्रवेश उत्सव उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम में सरपंच खिलेश मारकंडे सहित जनप्रतिनिधि, पालकगण एवं विद्यालय परिवार की उपस्थिति रही। इस अवसर पर नवप्रवेशी बच्चों का गुलाल लगाकर एवं मुँह मीठा कर स्वागत किया गया। साथ ही विद्यार्थियों को निःशुल्क पाठ्यपुस्तक एवं गणवेश का वितरण भी किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सरपंच खिलेश मारकंडे ने कहा कि गांव का विकास तभी संभव है जब प्रत्येक बच्चा शिक्षित हो। उन्होंने कहा कि “शिक्षा केवल नौकरी पाने का साधन नहीं, बल्कि जीवन को सही दिशा देने का माध्यम है।” उन्होंने अभिभावकों से बच्चों की नियमित पढ़ाई और स्कूल उपस्थिति सुनिश्चित करने की अपील करते हुए कहा कि बेटा-बेटी में कोई भेदभाव न करें तथा सभी बच्चों को समान अवसर प्रदान करें।
उन्होंने विद्यालय के शिक्षकों की सराहना करते हुए कहा कि यहां के शिक्षक अनुभवी एवं समर्पित हैं, जो बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ अच्छे संस्कार भी प्रदान करेंगे। उन्होंने आश्वस्त किया कि विद्यालय की मूलभूत सुविधाओं में किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी।
प्रवेश उत्सव के अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने यह संकल्प लिया कि गांव का कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित नहीं रहेगा।
इस अवसर पर प्रधानपाठक सरिता कुंजाम, वीरेन्द्र चंद्राकर, देवांगन मैडम, बेदराम सिन्हा, संजय यादव, दीक्षा वैष्णव, आशिका साहू, रेखा ठाकुर, टिकेश्वरी मीना, रोहित साहू, सुनीला ठाकुर, आरती वर्मा, हेमा, ललिता ठाकुर, महिवाल साहू एवं गंगा साहू सहित विद्यालय परिवार और बड़ी संख्या में पालक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *