दुर्ग। शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला मचान्दुर के विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित राष्ट्रीय मीन्स-कम-मेरिट स्कॉलरशिप परीक्षा (NMMSE) में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय से इस वर्ष 5 विद्यार्थियों का चयन हुआ है। चयनित विद्यार्थियों को कक्षा 9वीं से 12वीं तक प्रतिमाह 1000 रुपये की छात्रवृत्ति मिलेगी, जिससे चार वर्षों में कुल 48 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्राप्त होगी।
विद्यालय से चयनित विद्यार्थियों में मिर्जा आबिद हुसैन (120 अंक), पिता- साकिल बेग, माता- जीनत परवीन; सिद्धि साहू (118 अंक), पिता- पुरन साहू, माता- कुलेश्वरी साहू; निधि देवांगन (118 अंक), पिता- ऋषि देवांगन, माता- भारती देवांगन; मीनाक्षी (116 अंक), पिता- रूपेश कुमार, माता- लिलेश्वरी; तथा नंदनी देवांगन (115 अंक), पिता- विवेकानंद देवांगन, माता- संगीता देवांगन शामिल हैं।

इसके अलावा परीक्षा में सहभागिता कर विद्यालय को गौरवान्वित करने वाले विद्यार्थियों में शालिनी साहू (108 अंक), पिता- विश्वनाथ साहू, माता- सुलोचना साहू; गुनगुन (96 अंक), पिता- गणेश राम साहू, माता- खिलेश्वरी साहू; कुलदीप देवांगन (88 अंक), पिता- सीताराम देवांगन, माता- मंजू देवांगन; गायत्री पटेल (85 अंक), पिता- गोवर्धन लाल पटेल, माता- जमुना बाई; रेणुका (84 अंक), पिता- सतीश साहू, माता- ममता साहू; दुर्गेश (82 अंक), पिता- हेमंत कुमार, माता- डुलेश्वरी; जीविका यादव (78 अंक), पिता- ओमप्रकाश यादव, माता- हेमिन यादव; दिशा ढीमर (73 अंक), पिता- मिथलेश ढीमर, माता- यशोदा; भूपेश यादव (68 अंक), पिता- रघुवीर यादव, माता- किरण यादव; तथा सिमरन खान (63 अंक), पिता- ताहेर खान, माता- आसमा खान शामिल हैं।
परिणाम घोषित होने के बाद विद्यालय में उत्सव जैसा माहौल रहा। चयनित विद्यार्थियों और उनके पालकों का बैंड-बाजे, मिठाई एवं आतिशबाजी के साथ स्वागत किया गया। बच्चों और पालकों ने अपनी सफलता का श्रेय शिक्षकों के सतत मार्गदर्शन, नियमित अध्ययन तथा विद्यालय परिवार के सहयोग को दिया।
विशेष उल्लेखनीय बात यह रही कि इस वर्ष विद्यार्थियों ने बिना किसी निजी कोचिंग के विद्यालय के शिक्षकों के मार्गदर्शन में यह सफलता प्राप्त की। इससे यह सिद्ध हुआ कि बच्चों, पालकों और शिक्षकों के सामूहिक प्रयास से उत्कृष्ट परिणाम हासिल किए जा सकते हैं।
विद्यालय की प्रधान पाठिका पूर्णिमा साहू ने सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए आगे भी निरंतर मेहनत करने की प्रेरणा दी। उन्होंने विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं पालकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी के साझा प्रयासों से यह सफलता संभव हो सकी है। संकुल समन्वयक प्रणव माण्ड्रिक ने भी विद्यार्थियों और शिक्षकों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम में प्रधान पाठिका पूर्णिमा साहू, दुलारी ठाकुर, कविता देवांगन, प्रेमलता साहू, अंजू गोस्वामी, सविता डहरिया, नरेश चंद्र मंडावी, मिलिन्द चन्द्रा, प्रवीण यदु, देवेंद्र गिरी गोस्वामी, नीता साहू, भारती देवांगन, सहिस राम देवांगन, लिलेश्वरी साहू, जीनत परवीन तथा साकिल बेग सहित अनेक पालक एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
