रिपोर्टर विक्रम कुमार नागेश गरियाबंद ब्यूरो
मैनपुर। विकासखंड के अंतर्गत ग्राम पंचायत बिरीघाट में मितानिनो के द्वारा सरपंच प्रेमशिला नागेश आलम नागेश एवं ग्रामीणों के उपस्थिति में मितानिनों के पर्वेक्षक एम, टी श्रीमती पिंकी सिन्हा ने ग्रामीणों एवं किशोरी बालिका को सेनेटरी पैड सेनीटाइजर नेपकीन एवं खाद्य सामग्री का वितरण किया गया श्रीमती पिंकी सिन्हा के द्वारा स्वास्थ्य संबंधित जानकारियां दी गई हर पहलुओं पर स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना एवं सर्दी खासी में समय से पहले स्वास्थ्य केंद्रों में जाकर समुचित इलाज करवाने एवं गांव के लोगों को जागरूक करने संबंधित लोगों को बताया गया
पिंकी सिन्हा ने बताई की मितानिन बहने हमेशा आपके स्वास्थ्य के प्रति ध्यान देते रहेंगे समय पर हम मिताली नो को सूचित करें समुचित इलाज की व्यवस्था करवाएं जाएगी कार्यक्रम के अंत में मितानिन बहनों के द्वारा कृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में मटका फोड़ का कार्यक्रम भी आयोजित किया गया इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से ग्राम सरपंच प्रेमशिला नागेश, आलम नागेश, ग्रामीण, मितानिन सहेलियां, विशेष रूप से एम,टी श्रीमती पिंकी सिन्हा उपस्थित रहे ।
