मैनपुर के 63 वर्षीय सेवानिवृत्त शिक्षक राणा प्रताप सिंह ठाकुर का निधन

रिपोर्टर -विक्रम कुमार नागेश गरियाबंद ब्यूरो

मैनपुर। मैनपुर के वरिष्ठ नागरिक सेवानिवृत्त शिक्षक राणा प्रताप सिंह ठाकुर उम्र 63 वर्ष का आज गुरूवार सुबह 3 बजे के आसपास रायपुर के बालाजी अस्पताल मे ईलाज के दौरान निधन हो गया जहां वरिष्ठ शिक्षक राणा प्रताप सिंह ठाकुर के निधन की खबर लगते ही मैनपुर क्षेत्र मे शोक की लहर दौड़ गई। ज्ञात हो रिटायर्ड शिक्षक राणा प्रताप सिंह मैनपुर क्षेत्र के लोगो के चहेते शिक्षको मे से एक थे जिन्हे सभी वर्ग के लोगो से खासा लगाव था राणा प्रताप सिंह ठाकुर प्रभाकर सिंह ठाकुर के पिता थे। शिक्षक राणा जी के निधन की समाचार लगते ही मैनपुर क्षेत्र के शिक्षक एम.आर. गायकवाड, राधेलाल साहू, बिसराम नागेश, प्रसार सचिव चित्रसेन पटेल, राम जी तिवारी,  भोसले, सुन्दर बघेल, यशवंत बघेल, वरिष्ठ पत्रकार शेख हसन खान, रूपेश साहू, गोविन्द पटेल, संतोष पटेल, मनोहर राजपूत, शेख इमामुद्दीन, जावेद मेमन, महावीर साहू, नरोत्तम साहू, संतोष मरकाम, खन्ना रामटेके, जगदीश गुप्ता, कुशल ध्रुव ,संत राम साहू ,जेठू राम साहूरूपेश यादव सहित क्षेत्र के लोगो ने श्रध्दांजलि अर्पित किये है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *