दुर्ग। छत्तीसगढ़ शासन के शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव के जन्मदिन के अवसर पर दिनभर शुभचिंतकों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं का उनके दुर्ग स्थित कार्यालय पर आना-जाना लगा रहा। बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर उन्हें जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं तथा उनके स्वस्थ, सुखद एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।

इस अवसर पर दुर्ग जिला पंचायत अध्यक्ष सरस्वती बंजारे, जिला पंचायत उपाध्यक्ष पवन शर्मा, जिला पंचायत सदस्य जितेंद्र यदु, भाजपा पाटन पूर्व मंडल अध्यक्ष खेमलाल साहू, जिला पंचायत सदस्य नीलम चंद्राकर, जिला पंचायत सदस्य श्रद्धा साहू तथा सांसद प्रतिनिधि राजेश चंद्राकर सहित अनेक जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने पहुंचकर शिक्षा मंत्री को शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
शुभकामनाएं देने पहुंचे जनप्रतिनिधियों ने शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव के नेतृत्व की सराहना करते हुए प्रदेश में शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा की तथा उनके उज्ज्वल भविष्य एवं निरंतर जनसेवा के लिए मंगलकामनाएं व्यक्त कीं। जन्मदिन के अवसर पर पूरे दिन बधाई संदेशों और शुभेच्छुओं का सिलसिला जारी रहा।
