खाद-बीज की हकीकत जानने सहकारी समितियों में पहुंचेंगे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल


पाटन। खरीफ सीजन के दौरान किसानों को खाद, बीज और डीएपी की उपलब्धता को लेकर सामने आ रही समस्याओं के बीच प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पाटन विधायक भूपेश बघेल सोमवार 15 जून को क्षेत्र की विभिन्न सेवा सहकारी समितियों का निरीक्षण करेंगे। उनके साथ जिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष राकेश ठाकुर भी मौजूद रहेंगे।
दौरे के दौरान बघेल किसानों से सीधे संवाद कर खाद, बीज और डीएपी की उपलब्धता की स्थिति की जानकारी लेंगे। साथ ही किसानों को हो रही परेशानियों और सहकारी समितियों में व्यवस्थाओं का जायजा भी लेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे दोपहर 12 बजे सोमनी से दौरे की शुरुआत करेंगे। इसके बाद पहंडोर, सेलूद, फेंकारी, गाड़ाडीह, कुम्हली, जामगांव (आर), बेल्हारी, निपानी और रानीतराई सेवा सहकारी समितियों का निरीक्षण करेंगे।
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पाटन के अध्यक्ष मोहन साहू तथा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जामगांव के अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने किसानों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं से बड़ी संख्या में उपस्थित होकर अपनी समस्याएं एवं सुझाव रखने की अपील की है।
तय कार्यक्रम…….
सोमनी — 12:00 बजे
पहंडोर — 12:30 बजे
सेलूद — 1:00 बजे
फेंकारी — 1:30 बजे
गाड़ाडीह — 2:00 बजे
कुम्हली — 2:30 बजे
जामगांव (आर) — 3:00 बजे
बेल्हारी — 3:30 बजे
निपानी — 4:00 बजे
रानीतराई — 4:30 बजे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *