जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर के जन्मदिवस पर 20 जून को होगा कार्यकर्ता मिलन समारोह, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, ताम्रध्वज साहू, रविन्द्र चौबे, अरुण वोरा होंगे शामिल


दुर्ग। जिला कांग्रेस कमेटी, दुर्ग (ग्रामीण) के जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर के जन्मदिवस के शुभ अवसर पर आगामी 20 जून 2026, शनिवार को प्रातः 11:30 बजे जिला कांग्रेस भवन (राजीव भवन), दुर्ग में भव्य जिला स्तरीय कार्यकर्ता मिलन समारोह का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं की बड़ी संख्या में सहभागिता रहेगी।
कार्यक्रम के आमंत्रण की औपचारिक शुरुआत करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी एवं समस्त ब्लॉक अध्यक्षों ने सर्वप्रथम पूर्व मुख्यमंत्री एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय महासचिव भूपेश बघेल से भिलाई-3 स्थित उनके निवास पहुंचकर मुलाकात की तथा उन्हें कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित होकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन प्रदान करने हेतु सादर आमंत्रित किया।


जिला कांग्रेस कमेटी के प्रभारी महामंत्री राजीव गुप्ता ने बताया कि जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर के नेतृत्व में दुर्ग ग्रामीण जिला कांग्रेस संगठन लगातार मजबूती के साथ कार्य कर रहा है। उनके जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित यह कार्यकर्ता मिलन समारोह संगठन की एकजुटता, कार्यकर्ताओं के सम्मान एवं आगामी राजनीतिक गतिविधियों को लेकर संवाद का महत्वपूर्ण मंच बनेगा।
उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ-साथ वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री ताम्रध्वज साहू, रविन्द्र चौबे तथा पूर्व विधायक अरुण वोरा को भी आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम में जिले भर से कांग्रेसजन बड़ी संख्या में शामिल होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *