किसानों का राजिम में सरकार के खिलाफ चक्का जाम वा धरना प्रदर्शन ट्रैक्टर चलाते पहुंचे ,,,पूर्व पंचायत मंत्री अमितेश शुक्ला,,,,,,

खबर हेमंत तिवारी,,,,,,,

राजिम , ब्लॉक कांग्रेस कमेटी एवं भारतीय किसान यूनियन के तत्वाधान में मंगलवार को राजिम में विशाल ट्रैक्टर रैली और चक्काजाम किया गया। किसानों को हो रही खाद की किल्लत, बढ़ती महंगाई, पेट्रोल-डीजल के दाम, MSP की कानूनी गारंटी और खाद की कालाबाजारी पर रोक सहित विभिन्न मांगों को लेकर यह प्रदर्शन हुआ। प्रदर्शन में पूर्व विधायक एवं प्रथम पंचायत मंत्री अमितेष शुक्ल शामिल हुए।

उनके साथ ट्रैक्टर में जिला अध्यक्ष गरियाबंद सुखचंद बेसरा फिंगेश्वर ब्लॉक अध्यक्ष रूपेश साहू सहित सैकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ता और भारतीय किसान यूनियन की ओर से तेजराम विद्रोही के नेतृत्व में बड़ी संख्या में राजिम क्षेत्र के किसान पहुंचे। किसानों ने राजिम कृषि उपज मंडी से पंडित सुंदर लाल शर्मा चौक तक विशाल ट्रैक्टर रैली निकाली। चौक पर पहुंचकर प्रदर्शनकारियों ने चक्काजाम कर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। किसानों का कहना है कि बुवाई का सीजन है लेकिन खाद नहीं मिल रहा। कालाबाजारी से दोगुने दाम देने पड़ रहे हैं। महंगाई और डीजल के दाम ने खेती को घाटे का सौदा बना दिया है।

filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; brp_mask:0; brp_del_th:null; brp_del_sen:null; delta:null; module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 0;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 47;

MSP की कानूनी गारंटी नहीं मिलने से किसान ठगा महसूस कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि मांगे पूरी नहीं हुईं तो आंदोलन और तेज होगा। चक्काजाम के दौरान मौके पर प्रशासनिक अधिकारी सहित बड़ी संख्या पुलिस बल तैनात रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *