दशगात्र के दिन स्वर्गीय माता की स्मृति में पुत्र ने दिखाई मानवता, ग्रामीणों को कराया निःशुल्क जल वितरण


पाटन। ग्राम पंचायत महुदा में हाल ही में आए आंधी-तूफान के कारण बिजली व्यवस्था लगभग 28 घंटे तक ठप रही, जिससे गांव में पेयजल संकट गहरा गया। बिजली आपूर्ति बाधित होने से जलापूर्ति प्रभावित हुई और ग्रामीणों को पानी के लिए काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
ऐसे कठिन समय में स्वर्गीय श्रीमती गेंदी बाई के पुत्र व्यासनारायण सिन्हा (खैरवा) ने अपनी माता के दशगात्र के अवसर पर मानवता और समाजसेवा की मिसाल पेश की। उन्होंने ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए अपने निजी व्यय से पानी के टैंकर की व्यवस्था कर गांव में निःशुल्क जल वितरण कराया।
इस पहल से अनेक परिवारों को राहत मिली और ग्रामीणों ने श्री सिन्हा के इस सेवा भाव की मुक्त कंठ से सराहना की। लोगों का कहना है कि मातृशोक की घड़ी में भी उन्होंने समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया है।
ग्रामीणों ने स्वर्गीय गेंदी बाई को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनकी स्मृति में किया गया यह कार्य मानवता, सेवा और सामाजिक उत्तरदायित्व का उत्कृष्ट संदेश देता है। क्षेत्रभर में श्री व्यासनारायण सिन्हा की इस पहल की प्रशंसा की जा रही है।
ग्रामीणों के अनुसार, “सच्ची श्रद्धांजलि वही है, जो समाज और जरूरतमंद लोगों के काम आए।” महुदा में किया गया यह सेवा कार्य इसी भावना का जीवंत उदाहरण बन गया है।

महुदा #जलसंकट #मानवताकीमिसाल #व्यासनारायणसिन्हा #निःशुल्कजलवितरण #समाजसेवा #श्रद्धांजलि #गेंदीबाई #ग्रामीणसेवा #दशगात्र #पाटन #छत्तीसगढ़_समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *