पाटन। ग्राम ढौर में अवैध मुरूम खनन और परिवहन की खबर प्रकाशित होने के बाद प्रशासन हरकत में आया। सूचना मिलते ही नायब तहसीलदार मनोज रस्तोगी राजस्व अमले के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।

निरीक्षण के दौरान एक वाहन मुरूम का परिवहन करते हुए मिला, जबकि दूसरे वाहन में मुरूम लोड किया जा रहा था। प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक दस्तावेजों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में खनन एवं परिवहन संबंधी तथ्यों का सत्यापन किया जा रहा है।
राजस्व विभाग द्वारा मौके पर कार्रवाई जारी है। जांच पूरी होने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। क्षेत्र में अवैध खनन को लेकर प्रशासन की इस कार्रवाई से खनन माफियाओं में हड़कंप की स्थिति है।
