वर्ल्ड ब्लड डोनर डे के उपलक्ष्य में रेड ड्रॉप संस्था करेगा प्रदेश स्तरीय रक्तवीरों वा सामाजिक संस्थाओं का सम्मान

भिलाई। वर्ल्ड ब्लड डोनर डे के उपलक्ष्य में रेड ड्रॉप फ्रेंड्स क्लब छत्तीसगढ़ के द्वारा मेगा ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन 14 जून दिन रविवार को किया जा रहा है जो सुबह 11 बजे से 5 बजे तक कर्मा भवन सुपेला में आयोजित होगा प्रदेश स्तरीय रक्त मित्रो एवम सामाजिक संस्थाओं का सम्मान भी किया जाएगा।

आयोजक सुरज साहू ने आगे बताया कि इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ शासन के सांसद विधायक सहित वरिष्ठजन समाजसेवी एवम गणमान्य लोग उपस्थित रहेंगे। इस कार्यक्रम में आयोजको द्वारा 500 से अधिक सेवा कार्य करने वाले ऐसे लोगो का सम्मान किया जायेगा जो समाज के क्षेत्र में बेहतरीन कार्य करते आ रहे है। साथ ही मीडिया मित्र सोशल मीडिया इन्फ्लेंसर एवं रक्तदान करने वाले सभी रक्तवीरो को सड़क सुरक्षा स्वरूप हेल्मेट भेट किया जाएगा। रक्तदान करने के लिए संस्था के हेल्पलाइन नंबर में संपर्क कर सकते है………7489992022, 7879111788

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *