ढौर में बेखौफ चल रहा अवैध मुरूम खनन, मुख्य मार्ग से हो रहा परिवहन


पाटन। ग्राम ढौर में अवैध मुरूम खनन का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार गांव के मुख्य मार्ग से लगे एक खेत में बिना अनुमति मुरूम का उत्खनन किया जा रहा है। खनन कार्य खुलेआम किए जाने से स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी जा रही है।
बताया जा रहा है कि उत्खनन की गई मुरूम को चंद्राकर ट्रेडर्स की हाइवा वाहनों में भरकर पाटन-दुर्ग मुख्य मार्ग के माध्यम से परिवहन किया जा रहा है। दिनदहाड़े चल रहे इस खनन और परिवहन को लेकर प्रशासनिक निगरानी पर भी सवाल उठ रहे हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि लगातार मुरूम निकासी से खेत की संरचना प्रभावित हो रही है तथा राजस्व और खनिज विभाग को इसकी जांच कर कार्रवाई करनी चाहिए। स्थानीय लोगों ने संबंधित विभागों से मामले की जांच कर अवैध खनन में संलिप्त लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
यदि यह खनन बिना वैध अनुमति के किया जा रहा है तो यह खनिज नियमों का उल्लंघन माना जाएगा। अब देखना होगा कि खनिज विभाग और प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *