पाटन – नए शैक्षणिक सत्र प्रारंभ के पूर्व आवश्यक तैयारियों को लेकर विकास खंड शिक्षा अधिकारी डालेंद्र कुमार देवांगन ने कसावट तेज कर दी है। इसी कड़ी में स्वामी आत्मानंद आडोटोरियम पाटन में विकास खंड के समस्त प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालयों के संस्था प्रमुखों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। विकास खंड शिक्षा अधिकारी देवांगन ने विद्यालय खुलने के पूर्व आवश्यक तैयारियो पर जोर देते हुए आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिए। इस कड़ी में संकुल से प्राप्त नि: शुल्क पाठ्य पुस्तकों की स्कैनिंग कार्य 16 जून से पूर्व पूर्ण कर प्रथम दिवस को ही छात्र को वितरित कर अध्यापन सुनिश्चित कराने कहा। शाला परिसर के साथ कक्षाओं , मध्यान्ह भोजन कक्ष एवं शौचालयों की साफ-सफाई, पेयजल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित कराने की निर्देश दिए।
यू -डाईस प्रोग्रेशन तत्काल सुनिश्चित कराना, अपार आईडी , पात्र लाभार्थी संवर्ग के विद्यार्थियों का जाति, आय एवं निवास प्रमाणपत्र पत्र शत-प्रतिशत पूर्ण कराना, मध्यान्ह भोजन एप में प्रतिदिवस लाभान्वित विद्यार्थियों का एन्ट्री कराना ध्यान रहे की यह जानकारी यूडाईस के समानता में रहे पर जोर देते हुए विद्यार्थियों की शत-प्रतिशत उपस्थिति एवं कक्षा वार दक्षता पर विशेष जोर देते हुए धारा प्रवाह हिंदी एवं अंग्रेजी पठन पर विशेष कार्य करने की निर्देश दिए। विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं से सम्बंधित आवश्यक जानकारी व तैयारी प्रारंभ से ही करना सुनिश्चित करना, विभाग से संबंधित समस्त पोर्टल अपडेट रखने के साथ शाला प्रवेशोत्सव धूमधाम से मनाने कहा गया। 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग के छात्राओं की स्वास्थ्यगत खुशहाली को दृष्टिगत कर शासन के निर्देशानुसार HPV टीकाकरण हेतु पालको को प्रेरित करने कहा गया।
जर्जर भवन व जर्जर कक्षाओं में अध्ययन -अध्यापन की कार्य नहीं कराए जाने की सख्त निर्देश दिए। अकादमिक अवलोकन के सम्बंध में आवश्यक निर्देश देते हुए संकुल समन्वयक को नियमित अवलोकन करने के साथ विभागीय योजनाओं का समय पर क्रियान्वयन एवं एकल शिक्षकीय विद्यालय के साथ विद्यालय से सम्बंधित आवश्यक जानकारियों का समुचित आदान-प्रदान करने हेतु निर्देश दिए।
बैठक में सहायक विकास खंड शिक्षा अधिकारी प्रदीप महिलांगे , बीआरसी, प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शालाओं के प्रधान पाठक के साथ संकुल समन्वयक उपस्थित थे।
स्कूल खुलने के पूर्व विभागीय तैयारियां तेजसमय सारणी तैयार कर प्रथम दिवस से अध्यापन सुनिश्चित करावें संस्था प्रमुख -बीईओ देवांगन
