दुर्ग,। छत्तीसगढ़ शिक्षक फेडरेशन की आवश्यक बैठक में सर्वसम्मति से लक्ष्मीकांत तिवारी को फेडरेशन की दुर्ग जिला इकाई का नया जिला सचिव नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति की घोषणा के बाद जिले भर के शिक्षक साथियों में खुशी का माहौल है और उन्हें लगातार बधाइयां मिल रही हैं।संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि लक्ष्मीकांत तिवारी शिक्षा विभाग के नियमों एवं शासकीय प्रक्रियाओं की गहरी समझ रखते हैं। वे एक प्रभावशाली वक्ता के रूप में भी पहचान रखते हैं और शिक्षकों की समस्याओं तथा मांगों को शासन-प्रशासन के समक्ष मजबूती से रखने के लिए जाने जाते हैं।
पदाधिकारियों का मानना है कि उनके नेतृत्व में संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूती मिलेगी तथा शिक्षकों के हितों की आवाज प्रभावी ढंग से उठाई जाएगी।नवनियुक्त जिला सचिव लक्ष्मीकांत तिवारी ने संगठन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका निर्वहन पूरी निष्ठा और ईमानदारी से करेंगे। उन्होंने कहा कि जिले के सभी शिक्षकों की समस्याओं के समाधान, उनके अधिकारों की रक्षा तथा शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए वे सदैव प्रयासरत रहेंगे।
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ शिक्षक फेडरेशन के प्रांतीय अध्यक्ष राजेश चटर्जी, दुर्ग जिलाध्यक्ष चंचल द्विवेदी, विकासखंड पाटन अध्यक्ष प्रदीप कुमार वर्मा, देवेन्द्र कुमार साहू, हरिशंकर देवांगन सहित विभिन्न विकासखंडों के शिक्षक साथियों ने लक्ष्मीकांत तिवारी को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। संगठन के पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में शिक्षक फेडरेशन नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।
