ग्राम पंचायत राखी में गली सिमेंटीकरण के लिए भूमिपूजन,

जनपद सदस्य के जन संपर्क के दौरान राशन दुकान संचालक के।मनमानी की मिली शिकायत

पाटन। क्षेत्र के ग्राम राखी में अधो संरचना एवं पर्यावरण मद से गली सिमेंटीकरण वार्ड नंबर दो हेतु स्वीकृत राशि दस लाख से सिमेंटीकरण किया जाना है, रविवार को समस्त ग्राम वासियों की उपस्थिति में मुख्य अतिथि सभापति प्रणव शर्मा द्वारा पूजन अर्चन करते हुए नारियल तोड़कर भूमिपूजन किया गया, तत्पश्चात जनपद सभा पति ने गांव में ही चल रहे रोजगार गारंटी कार्य स्थल का निरीक्षण करने एवं कार्य में लगे समस्त ग्रामीणों से मिलने व हाल चाल जानने के लिए पहुंचे, ग्रामीणों से राज्य शासन के विभिन्न योजनाओं एवं मुद्दों पर सार्थक चर्चा हुई, सैकड़ों की संख्या में उपस्थित ग्रामीणों ने एक स्वर में सबसे अधिक गांव में स्थित राशन दुकान के संचालक बृजराज वर्मा की शिकायत किया उन्होंने बताया कि समय पर राशन नहीं मिलता और कई-कई लोगों को महीना में राशन ही नहीं मिलता, खाद्य विभाग में शिकायत करने पर कोई समाधान नहीं मिला है,

यह आदमी सात जगह पर राशन दुकान चलाता है यह जानकारी ग्रामीणों से प्राप्त हुआ है, ग्रामीणों ने सार्वजनिक रूप से लिखित में शिकायत करने की बात कही है।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से ग्राम के उपसरपंच रोशन दांडेकर, उत्तम बंजारे, हिरेंद्र देवांगन, ग्राम के समस्त पंचगण एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासियों की उपस्थिति रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *