नवा रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के विधि और विधायी कार्य विभाग मंत्रालय द्वारा शासकीय अधिकारियों की पदोन्नति को लेकर एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक आदेश जारी किया गया है। शासन द्वारा जारी आदेश के तहत विभाग में लंबे समय से अनुभाग अधिकारी के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे वरिष्ठ अधिकारी श्री मुरली राम वर्मा को पदोन्नत कर अवर सचिव (Under Secretary) के पद पर अस्थायी रूप से पदस्थ किया गया है। मंत्रालय द्वारा जारी आधिकारिक आदेश क्रमांक 1112/21-अ/स्था./2026 के अनुसार, यह पदोन्नति छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के नाम से तथा आदेशानुसार अतिरिक्त सचिव दीपक कुमार देशलहरे द्वारा जारी की गई है। श्री वर्मा पाटन विधानसभा के ग्राम देवादा निवासी है। उनके पदोन्नति पर गाँव समाज व परिवार के लोगों ने बधाई देकर उज्ज्वल भविष्य की कामना किया है।
मुरली राम वर्मा बने विधि एवं विधायी कार्य विभाग में अवर सचिव,छत्तीसगढ़ शासन ने जारी किया पदोन्नति आदेश
