परिक्षेत्रीय साहू संघ जामगांव-आर ने किया पौधरोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

जामगांव-आर। छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. नीरेंद्र साहू के आह्वान पर संचालित पर्यावरण एवं जल संरक्षण अभियान के तहत प्रदेशभर में साहू समाज की विभिन्न इकाइयों द्वारा पौधरोपण कार्यक्रम की शुरुआत की जा रही है। इसी क्रम में परिक्षेत्रीय साहू संघ जामगांव-आर द्वारा साहू सदन परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया।
कार्यक्रम में जामगांव-आर परिक्षेत्र के पदाधिकारियों एवं स्थानीय इकाई के सदस्यों ने पौधे रोपकर पर्यावरण संरक्षण एवं जल संवर्धन का संदेश दिया। वक्ताओं ने कहा कि वृक्षारोपण वर्तमान समय की आवश्यकता है और आने वाली पीढ़ियों को सुरक्षित एवं स्वच्छ पर्यावरण देने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को पौधे लगाकर उनकी देखभाल करनी चाहिए।


इस अवसर पर वरिष्ठ सलाहकार कामता प्रसाद साहू, संरक्षक डॉ. गुलाब साहू, अध्यक्ष पारखत सिंह साहू, समाज गौरव एवं पंडवानी गायिका मीना साहू, दरबार मोखली मंडल अध्यक्ष ज्योति प्रकाश साहू, संगठन सचिव लोकेश साहू, श्रीमती त्रिवेणी साहू, सचिव संतोष साहू, कोषाध्यक्ष अरविंद साहू, प्रचार सचिव दानीराम साहू, व्यापारी प्रकोष्ठ के अंगेश्वर साहू, द्वारिका प्रसाद साहू, प्रेमलाल साहू, खुमान साहू, भुवन साहू, रोहित साहू, रमन सिंह साहू, हरप्रसाद साहू एवं तेजेन्द्र साहू सहित बड़ी संख्या में सामाजिक जन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *