रानीतराई|थाना रानीतराई पुलिस ने अवैध शराब बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति अशोगा-जरवाय रोड के पास प्लास्टिक बोरी में बड़ी मात्रा में अवैध शराब रखकर ग्राहकों का इंतजार कर रहा है। सूचना पर तत्काल रेड कार्रवाई की गई। मौके पर पुलिस ने एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा, जिसके कब्जे से एक सफेद रंग की प्लास्टिक बोरी में रखे 35 पौवा देशी शोले मसाला शराब बरामद किए गए। जप्त शराब की अनुमानित कीमत 3,500 रुपये बताई गई है।
पूछताछ में आरोपी ने अवैध रूप से शराब बिक्री करना स्वीकार किया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर विधिवत गिरफ्तार किया तथा रविवार को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।
गिरफ्तार आरोपी का नाम कुलेश्वर साहू (37 वर्ष) पिता दुकालु साहू, निवासी ग्राम कुम्हली, थाना जामगांव, जिला दुर्ग बताया गया है।
जब्ती
35 पौवा देशी शोले मसाला शराब
कुल कीमत : 3,500 रुपये
पुलिस की अपील
दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि अवैध शराब एवं अन्य नशीले पदार्थों की बिक्री से दूर रहें। ऐसे अवैध कार्यों में संलिप्त पाए जाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
अवैध शराब बिक्री करने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल…मामला रानितराई क्षेत्र का
