किशन हिरवानी
छत्तीसगढ़ के कई गांव में तीज पर्व में बेटियों काे न बुलाने और बहुओं को तीजा न भेजने की मुनादी शुरू हो गई है। कोरोना वायरस का संक्रमण शहरी इलाकों के साथ अब गावों में भी तेजी से फैल रहा है जिसको लेकर गांव की पंचायतें अलर्ट हो गई है। जिसके कारण अधिकांश पंचायतों ने फैसला लिया है कि तीजा-पोला में किसी के घर बेटियों को लाया नहीं जाएगा और बहुओं को भेजा भी नहीं जाएगा। हालांकि इस विषय पर शासन स्तर से किसी तरह का आदेश जारी नही किया गया है।
रक्षाबंधन के दिन से ही कई गावों में मुनादी शुरू हो गई। गांव में कोटवार गली-गली जाकर मुनादी कर रहे हैं कि कोरोना को फैलने से रोकने के लिए बेटियां और बहु को तीजा ना भेजे। एक के बाद एक गांव में इस फैसले की खबर फैलने से पंचायतों में बैठकों का दौर शुरू हो गया है। रायपुर, बलौदाबाजार, महासमुंद, बालोद, राजनांदगांव के कई गांवों में इस बारे में फैसला लिया जा चुका है।
दुर्ग जिले में 100 से अधिक गावों में तीजा पोला में बेटी को तीजा नही लाने और बहू को तीजा नही भेजने के लिये मुनादी करवाई जा चुकी है। शोसल मीडिया में बेटी को तीजा नही लाने और बहू को नही भेजने का वीडियो वायरल हो रहा है । जसमें कोटवार द्वारा मुनादी किया जा रहा है कोरोना वायरस के संक्रमन के कारण इस बार तीजा नही लाना है और ना भेजना है। दुर्ग जिले के ग्राम सेलूद, अचानकपुर,चुनकट्टा, नगपुरा,अंजोरा,कोनारी, चंदखुरी,जामगांव आर,बेल्हारी,अरमरी, झीठ, महुदा,खुड़मुडी,सेमरिया,पुरदा, नवागांव, गाड़ाडीह,पोटिया,पाऊवारा, भनसूली,पुरई,कुथरेल, भरदा,ढाबा,खोपली, कन्हारपुरी, भरर,बसनी,करेला,दारगांव,अंडा,चिंगरी,भानपुरी, निकुम, आमटी, चंदखुरी सहित अन्य गावों में फैसला लिया गया है।

तीजा लाने वालों पर होगा जुर्माना
तीजा लाने वालों पर पंचायत जुर्माना लगाने की तैयारी कर रही है। पंचायत के आदेश का उल्लंघन करने वालों पर भारी जुर्माना लगाया जाएगा। कुछ गांव में ये भी मुनादी करवा दी गई है कि अगर कोई तीजा पर मायका आता-जाता है तो उसे गांव के स्कूल में 14 दिनों तक क्वारेंटाइन किया जाएगा। कोरोना टेस्ट कराने के बाद ही घर आने दिया जाएगा। उसके बाद घर पर भी क्वारेंटाइन रहेना होगा।
देखिये वीडियो….
