? रिपोर्ट विक्रम कुमार नागेश गरियाबंद ब्यूरो
मैनपुर। उदंती सीतानदी टाईगर रिजर्व के बफर जोन पहाडी के उपर बसे वन परिक्षेत्र कुल्हाडीघाट के ग्राम ओंड में आज बुधवार को अंराष्ट्रीय हाथी दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया हर वर्ष 12 अगस्त को विश्व हाथी दिवस के अवसर पर हाथियों के प्रति लोगों मे संवेदना जगाना हैं, पिछ्ले एक साल से उदन्ती सीतानदी टाईगर रिजर्व के कुल्हाडीघाट रेन्ज को ओडिशा से आये हाथियों ने आपने नया बसेरा बना लिया हैं, टाइगर रिजर्व के इस इलाके मे हाथियों के अनुकूल जंगल होने की वजह से हाथी ज्यादातर जंगल मे ही रुख रहे हैं लेकिन महुआ और अनाज की खुशबू, केले के पेड़ों से आकर्षित होकर ये हाथी गांव तरफ भी आ रहे हैं,
वन विभाग, वाइल्डलाइफ ट्रस्ट औफ इंडिया और नोवा नेचर वेलफेयर सोसाइटी टाईगर रिजर्व मे ग्रीन कॉरिडोर चेम्पीयन के अन्तर्गत लगातार लोगों मे जन जागरूकता का कार्य कर रहे हैं, साथ ही गांव स्तर पर हाथी मित्र दल बनाकर हाथियों को गांव से दूर रखने निरंतर प्रयासरत हैं, इसी कडी मे टाइगर रिजर्व के उप निर्देशक आयुष जैन के मार्गदर्शन मे टाइगर रिजर्व के हाथी वाले क्षेत्रों प्रोजैक्टर के माध्यम से हाथियों की चलचित्र दिखाये गये, इसके साथ मानव हाथी द्वंद के पीड़ितों को क्षतिपूर्ती राशी के संबंध मे उदंती सीतानदी के सहायक संचालक श्री पी आर ध्रुव , वन परिक्षेत्र अधिकारी कुल्हाडीघाट सुदर्शन राम नेताम ने बताया की अब तक हाथियों के द्वारा फसल, सम्पति नुकसान के चलते 137 लोगों का प्रक्रिया पूर्ण कर 1074052 रुपये का मुआवजा
प्रदान किया। इस दौरान नोवा नेचर फेयरवेल सोसाईटी के अध्यक्ष एम सुरज कुमार ने भी हाथि दिवस के अवसर पर ग्रामीणों को हाथियों के प्रति जन जागरूक करते हुए बताया कि हाथियों के दल गांव में आने से उनसे कैसा बचा जा सकता है और किस तरह फसलों व ग्रामीणों की सुरक्षा किया जा सकता है
इसके बारे में विस्तार से बताया गया साथ ही ग्राम ओंड में आज वन विभाग व नोवा नेचर द्वारा अनेक कार्यक्रम आयोजित किए गए स्कूली बच्चों के लिए क्वीज, चित्रकला व अनेक प्रतियोगिताए आयोजित कर उन्हे पुरस्कार दिया गया इस मौके पर चित्र कला प्रतियोगीता के विजेता प्रथम कुमारी संतोषी सोरी, द्वितीय मोनिका कुमारी, तृतीय दामिनी बने, और हाथी मानव द्वंद को रोकने मे बेहतरीन कार्य करने ओंढ़ गांव से लिलेश यादव, अम्लोर से लखन यादव और वन विभाग के ट्रैकर दर्जन सोरी को सरपंच द्वारा सम्मानित किया गया,
कार्यक्रम के समापन में श्री पी. आर. ध्रुव ने बताया कि हाथियों से खुद को सुरक्षित रखते हुए कैसे हाथियों का बचाव करे और वन विभाग का सहयोग करने अपील की गयी। कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि ग्राम ओंड के सरपंच रामाधर सोरी, उप सरपंच विष्णु यादव, सहायक संचालक पी.आर. ध्रुव के साथ वन विभाग से बैकुण्ठ ठाकुर, रेंज अधिकारी, चुरामन लहरे, नोवा नेचर वेलफेयर सोसाइटी से एम सूरज, नितेश कुमार साहू, ओम प्रकाश नागेश एवं सुमित वर्मा शामिल थे।
