मैनपुर में टैक्ट्रर युनियन का गठन महेन्द्र नेताम अध्यक्ष चुने गए…13 अगस्त से रेत, मुरम, गिटटी परिवहन नही करने का फैसला लिया गया


? रिपोर्ट विक्रम कुमार नागेश गरियाबंद ब्यूरो
मैनपुर।तहसील मुख्यालय मैनपुर मे बुधवार को टैक्ट्रर मालिकों ने बैठक रखकर युनियन का गठन किया गया है, जिसमें सर्व सम्मति से अध्यक्ष महेन्द्र नेताम, उपाध्यक्ष प्रदीप शर्मा, भोज साहू, दुष्यंत साहू, खेत्री कश्यप, राजेन्द्र नागेश, सचिव आयुब रजा, कोषाध्यक्ष हनीफ मेमन को नियुक्त किया गया है इस दौरान दिलीप साहू, रिजवान बेग, सद्दाम भटटी, राजेश साहू, उमेश साहू, महेन्द्र निमर्लकर, किशोर बघेल आदि बैठक में शामिल हुए। नव नियुक्त टैक्टर युनियन के अध्यक्ष महेन्द्र नेताम ने बताया कि क्षेत्र के सभी टैक्टर मालिकों ने फैसला लिया है कि 13 अगस्त से खनिज संसाधन जैसे रेत, ईट, मुरम का आगामी फैसले तक परिवाहन नही किया जाऐगा क्योंकि रेती मुरम, गिटटी परिवाहन करते पाए जाने पर मैनपुर में शासन प्रशासन द्वारा जब्ती व चलाना बनाया जा रहा है जबकि टैक्ट्रर मालिक सिर्फ रेत , गिटटी, मुरम को सप्लाई करते है उसे बेचने का काम नही करते श्री नेताम ने आगे बताया कि टैक्ट्रर मालिकों द्वारा इन सामग्रियों को मात्र किराया में लाते है इसलिए आगामी फैसले तक उक्त कार्य के लिए टैक्टर नही लगाया जाऐगा उन्होने सभी टैक्टर मालिकों से अपील किया है कि युनियन का फैसला का पालन किया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *