तहसील मुख्यालय मैनपुर नगर सहित पुरे क्षेत्र में भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव का पर्व हर्षोउल्लास के साथ मनाया जा रहा है

? विक्रम कुमार नागेश गरियाबंद ब्यूरो

मैनपुर।कोरोना वायरस संक्रमण के चलते इस वर्ष सार्वजनिक कार्यक्रम रामसत्ता, रामधुनी, दही लूट का आयोजन नही किया गया है, लेकिन मंदिरो व घरो घर भगवान श्री कृष्ण की जन्मोत्सव काफी धुमधाम श्रध्दा के साथ मनाया जा रहा है, जिससे पुरा क्षेत्र का माहौल धार्मिकमय हो गया है, वही क्षेत्र के लोगो द्वारा अपने छोटे छोटे बच्चों को कृष्ण के वेशभुषा में सजाया गया यह छोटे छोटे बच्चे काफी खुबसुरत नजर आ रहे है और क्षेत्र में कृष्ण जन्मोत्सव की धुम मची हुई है।

मैनपुर क्षेत्र के प्रमुख धार्मिक स्थल पैरी उदगम भाठीगढ स्थित भगवान राधा कृष्ण मंदिर में आज सुबह से पुजा अर्चना करने वालो भक्तों की भींड देखी गई वही मैनपुर स्थित राधा कृष्ण मंदिर मे भी भगवान की विशेष श्रृंगार कर पुजा अर्चना किया जा रहा है, नगर व क्षेत्र में इस वर्ष कोरोना संक्रमण के चलते शासन के दिशा निर्देशों का पालन करते हुए सामुहिक कार्यक्रम रामसत्ता, रामधुनी के साथ दही लूट का आयोजन नही किया जा रहा है लेकिन दुसरी ओर भगवान श्री कृष्ण के जन्मोंत्सव को लेकर काफी उत्साह बना हुआ है, घरो घर भगवान श्री कृष्ण की पुजा धुमधाम के साथ किया जा रहा है, भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव के चलते मैनपुर नगर सहित पुरा क्षेत्र का माहौल धार्मिकमय है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *