जिले में एक महिला हुई कोरोना संक्रमित पूर्व जिला सीईओ के परिवार से ताल्लुक रखते हैं महिला.

? विक्रम कुमार नागेश गरियाबंद ब्यूरो
गरियाबंद।
पारागांव में एक महिला की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। महिला के पारिवारिक सदस्यों की रायपुर में रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर सैम्पल लिया गया था जो जांच में पॉजिटिव आया है।
जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी एनआर नवरत्ने ने पुष्टि करते हुए बताया कि पारागांव में एक महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। महिला के परिवार के कुछ सदस्यों की रायपुर में रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। जिसके आधार पर महिला का सैम्पल लिया गया था और जांच में पॉजिटिव आया है।
मिली जानकारी के अनुसार महिला जिले के एक पूर्व जिला पंचायत सीईओ के परिवार से ताल्लुक रखती है। फिलहाल महिला को जिला कोविड अस्पताल में शिफ्ट करने की तैयारी चल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *