जामगांव आर ब्लॉक कांग्रेस के गांव गांव में हो रहा है संगठन सृजन!
जामगांव आर।प्रदेश,जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जामगांव आर के तत्वाधान में संगठन सृजन के तहत बूथ एवं पंचायत कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक खपरी,चूलगहन,निपानी,ओदरागहन,चारभाठा,अकतई,रिवागहन,शुक्लाडीह, किकिरमेटा,बेल्हारी,में आयोजित किया गया।जिसमें मुख्य रूप से आईसीसी महासचिव पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सुपुत्र चैतन्य बघेल उपस्थित थे।उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन की असली ताकत बूथ,ग्राम इकाई कमेटी होती है।भाजपा की ट्रिपल इंजन सरकार की जन विरोधी कार्यों का जमकर करे विरोध।
उन्होंने आगे भाजपा के दो वर्षों की कुशासन पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि किसान,मजदूर,आदिवासी,महिलाएं,अधिकारी, कर्मचारी सहित सभी वर्ग आज त्रस्त,निराश एवं हताश हो गए हैं,लेकिन हमको सभी वर्गों की सेवा में तन,मन समर्पित कर एकजुटता का परिचय देना है।

पूर्व ओएसडी आशीष वर्मा ने सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर आने वाले चुनाव की तैयारी में अभी से जुटने का संदेश दिया,उन्होंने आपसी मनमुटाव को भी भूलकर हम सबको कांग्रेस पार्टी और भूपेश भैया के लिए कार्य करने के लिए प्रेरित किया।
संगठन सृजन के लिए ब्लॉक अध्यक्ष राजेश ठाकुर,पूर्व जिप उपाध्यक्ष अशोक साहू,देवकुमार निषाद उपाध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस,रश्मि भेदप्रकाश वर्मा जनपद सदस्य,नारायण निषाद सचिव जिला कांग्रेस ने भी अपने विचार साझा किए।
इस दौरान कपूर साहू मंडल अध्यक्ष,सोहन जोशी मंडल अध्यक्ष,भेष आठे उपाध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस,अमित अग्रवाल,किशोर चंद्राकर,भोज रघुवंशी,रिखी नारंग,गणेश साहू,धनेश सिन्हा,संतोष ठाकुर,भेदप्रकाश वर्मा,अशोक साहू, होमेश साहू,चंद्रहास साहू,लक्ष्मीनारायण गंजीर,रवि साहू,राहुल राजपूत,लोकेश सिन्हा,सीता सिन्हा,पुलस्त्य साहू,सहित सैकड़ो कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।
