स्थानीय साहू समाज सेलूद द्वारा पर्यावरण संरक्षण के लिय किया गया पौधरोपण

पाटन। छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. नीरेंद्र साहू के आह्वान पर चलाए जा रहे पर्यावरण एवं जल संरक्षण अभियान के अंतर्गत प्रदेश में साहू समाज द्वारा प्रत्येक इकाई में सामाजिक पदाधिकारियों द्वारा पौधरोपण की शुरूआत 7जून से किया जा रहा है। इसी कड़ी में स्थानीय साहू समाज सेलूद द्वारा धान खरीदी केंद्र सेलूद में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस मौके पर स्थानीय अध्यक्ष जयंत साहू, टामन साहू, श्रीमती खेमीन साहू, श्रीमती पीतांबरी साहू, श्रीमती ललिता साहू,श्रीमती शैल साहू, अमरचंद साहू, जयप्रकाश साहू, राकेश साहू, धनंजय साहू सहित अन्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *