रायपुर। छत्तीसगढ़ फॉरेस्ट के प्रतिभावान क्रिकेट खिलाड़ी संगीत सोनी ने सीसीपीएल-3 प्रतियोगिता में अपने शानदार प्रदर्शन से खेल प्रेमियों का दिल जीत लिया है। उन्होंने लगातार दो मैचों में बेहतरीन बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए क्रमशः 80 रन एवं 59 रन की महत्वपूर्ण पारियां खेलीं। उनके इस दमदार प्रदर्शन की बदौलत उनकी टीम रायगढ़ लायंस को दोनों मुकाबलों में शानदार जीत हासिल हुई।
संगीत सोनी की आक्रामक एवं जिम्मेदार बल्लेबाजी की खेल प्रेमियों द्वारा जमकर सराहना की जा रही है। उनके प्रदर्शन को टीम की सफलता में निर्णायक माना जा रहा है। खेल जगत से जुड़े लोगों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
इस अवसर पर सांसद विजय बघेल,पोखन लाल साहू, जिला ओलंपिक संघ के सह सचिव जयंत वर्मा, संतोष यादव, पवन यादव, बलराम साहू, पत्रकार संघ पाटन के अध्यक्ष किशन हिरवानी सहित अनेक खेल प्रेमियों ने संगीत सोनी को बधाई देते हुए भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन की शुभकामनाएं दीं।
सीसीपीएल-3 में छाए संगीत सोनी, लगातार दो मैचों में खेली शानदार पारियां
