
पाटन। क्षेत्र के ग्राम घुघुवा(क) में साहू भवन के बाउंड्री अंदर मैदान में डोम शेड की आवश्यकता होने की मांग स्थानीय साहू समाज के द्वारा सांसद से किया था। साहू समाज की मांग पर सांसद विजय बघेल ने डोम शेड निर्माण के लिए राशि स्वीकृत किया।
उक्त डोम शेड निर्माण कार्य का भूमिपूजन सभापति जनपद पंचायत पाटन प्रणव शर्मा, स्थानीय साहू के अध्यक्ष ओगी राम साहू,सरपंच शैलेन्द्री साहू एवं स्थानीय साहू समाज के लोगों की उपस्थिति में श्रीफल तोड़कर नींव खुदाई के साथ भूमिपूजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से थानेश्वर साहू, चूड़ामणि साहू,मोनू साहू सहित अन्य उपस्थित थे।
