कांग्रेस संगठन की ताकत है बूथ एवं ग्राम कमेटी… चैतन्य बघेल

  • जामगांव आर ब्लॉक कांग्रेस के गांव गांव में हो रहा है नव सृजन

रानीतराई।प्रदेश,जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जामगांव आर के तत्वाधान में संगठन नवसृजन के तहत बूथ एवं पंचायत कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक रानीतराई, डीडगा,रेंगाकठेरा,झाड़मोखली,करेला,डीघारी,औसर,कौही में आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य रूप से आईसीसी महासचिव पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सुपुत्र चैतन्य बघेल उपस्थित थे।

उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन की असली ताकत बूथ,ग्राम इकाई कमेटी होती है,जिसकी मेहनत,लगन एवं सतत प्रयास से कांग्रेस पार्टी पक्ष,विपक्ष की भूमिका में अडिग खड़ी हुई है।आप सभी संगठन के नींव के पत्थर है।
उन्होंने आगे भाजपा के दो वर्षों की कुशासन पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि किसान,मजदूर,आदिवासी,महिलाएं,अधिकारी, कर्मचारी सहित सभी वर्ग आज त्रस्त,निराश एवं हताश हो गए हैं,लेकिन हमको सभी वर्गों की सेवा में तन,मन समर्पित कर एकजुटता का परिचय देना है।


पूर्व ओएसडी आशीष वर्मा ने सभी कार्यकर्ताओं में शक्ति,साहस की कोई कमी है क्योंकि हमारा जननेता भूपेश बघेल हमारे साथ खड़े हैं।सरकार के जनविरोधी नीतियों का खुलकर विरोध करें।
प्रभारी राम सूर्यवंशी ने जिला कांग्रेस के बूथ एवं पंचायत कमेटी की गठन को विस्तार पूर्वक दिशा निर्देश बतलाया।
संगठन नवसृजन के लिए ब्लॉक अध्यक्ष राजेश ठाकुर,पूर्व जिप उपाध्यक्ष अशोक साहू,जिप सदस्य नोमिन ठाकुर,जनपद सदस्य रश्मि भेदप्रकाश वर्मा,भविष्य जैन ने भी अपने विचार साझा किए।
इस दौरान देवकुमार निषाद उपाध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस,यादव राम सेन,सत्यनारायण टिकरिहा सरपंच,किशोर वर्मा,युगलकिशोर आडिल,योग्य बघेल,संतोष पटेल,मनोरमा टिकरिहा,कृपाल बंजारे,टेक सिंह,महेश वर्मा,कल्याण भारती,दिलीप कुमार,सुरेश हठीला,राजू चंद्राकर,श्रीराम चेलक,विष्णु वर्मा,भानु वर्मा,मुकेश वर्मा,बीरेंद्र वर्मा,विजय वर्मा,हितेश ठाकुर,अशोक वर्मा,रोहित साहू,धन्नू कंवर,गीतेश साहू,खोमेश वर्मा,मानक वर्मा,बुधराम देशमुख,लेखनी वर्मा,राजू ठाकुर,हेमू सोनकर,राकेश सोनकर,सोमेश्वर ठाकुर,शिव साहू,लोकेश साहू,तामेश्वर मार्कण्डेय,मंगलू साहू,पोखन देवांगन,राजेश तिवारी,खेलन जोशी सहित सैकड़ो कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *