ग्राम पतोरा में कांग्रेस की संगठन सृजन बैठक, गांव-गांव पहुंचकर संगठन को मजबूत करने पर जोर

सेलूद। प्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं जिला कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर पाटन विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक ग्राम एवं बूथ स्तर पर संगठन विस्तार को लेकर लगातार बैठकें आयोजित की जा रही हैं। इसी क्रम में ग्राम पतोरा में कांग्रेस की संगठन सृजन बैठक आयोजित की गई, जिसमें बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी शामिल हुए।

बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सुपुत्र चैतन्य बघेल  ने कार्यकर्ताओं को संगठन की मजबूती, बूथ प्रबंधन एवं आगामी रणनीति के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद कर संगठन की गतिविधियों और क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा की।

आशीष वर्मा ने कहा कि कांग्रेस की वास्तविक ताकत उसके बूथ स्तर के कार्यकर्ता हैं। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से गांव-गांव जाकर आम जनता से जुड़ने, उनकी समस्याओं को समझने तथा कांग्रेस की जनहितकारी नीतियों और विचारों को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया।

बैठक में संगठन सृजन अभियान को गति देने, नए कार्यकर्ताओं को जोड़ने और बूथ स्तर पर कांग्रेस को और अधिक सक्रिय बनाने पर विशेष जोर दिया गया। पदाधिकारियों ने कहा कि मजबूत संगठन के बल पर ही कांग्रेस आगामी चुनौतियों का प्रभावी ढंग से सामना करेगी और जनता के विश्वास को और मजबूत बनाएगी।

मौके पर मुख्य रूप से विधायक प्रतिनिधि जवाहर वर्मा, अश्वनी साहू, मंडल अध्यक्ष खिलेश मार्कण्डेय, ,नरेश श्रीवास, धनंजय साहू, भोलू बंदे,सुरेश कपूर, भूषण कौशल,हेमलता ठाकुर,सुकेश्वर साहू,गेंदलाल साहू,जानकी, दुलेश्वरी साहू,किशन भारती ,जय साहू सहित अन्य उपस्थित थे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *