पाटन थाना क्षेत्र के ग्राम सोरम में 87 पौवा अवैध देशी मसाला शराब के साथ युवक गिरफ्तार


पाटन। थाना पाटन पुलिस एवं एसीसीयू की संयुक्त टीम ने अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ग्राम सोरम के पारधी मोहल्ला से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 87 पौवा देशी मसाला शराब, बिक्री की नगदी सहित कुल 9,220 रुपये का मशरूका जब्त किया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 2 जून 2026 को अवैध शराब बिक्री की सूचना पर ग्राम सोरम स्थित पारधी मोहल्ला में सुरेश कुमार उर्फ अमित पारधी के घर दबिश दी गई। तलाशी के दौरान घर में बिक्री के लिए रखी गई 87 पौवा शोले ब्रांड देशी मसाला मदिरा बरामद हुई। जब्त शराब की मात्रा 15.660 बल्क लीटर तथा कीमत 8,700 रुपये आंकी गई है। इसके अलावा शराब बिक्री से प्राप्त 520 रुपये नकद भी जब्त किए गए।
पुलिस ने सुरेश कुमार उर्फ अमित पारधी (24 वर्ष) निवासी वार्ड क्रमांक 10, पारधी पारा, ग्राम सोरम, थाना पाटन, जिला दुर्ग के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
पाटन थाना प्रभारी एवं पुलिस स्टाफ की संयुक्त कार्रवाई में यह सफलता मिली, जिसकी क्षेत्र में सराहना की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *