जीवन रेलगाड़ी की तरह, सत्संग और भक्ति से मिलता है सुख – नागेंद्र महाराज

सेलूद। ग्राम सेलूद के बजरंग चौक वार्ड क्रमांक 02 में आयोजित श्रीमद भागवत कथा के दूसरे दिन कथा वाचक नागेंद्र महाराज ने श्रद्धालुओं को जीवन के महत्व और भक्ति की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मानव जीवन एक रेलगाड़ी की तरह है, जिसकी यात्रा एक निश्चित समय तक ही होती है। इसलिए जब तक जीवन है, तब तक सत्संग, सेवा और अच्छे कार्य करते रहना चाहिए।

उन्होंने कहा कि जिस प्रकार व्यक्ति भोजन करना कभी नहीं भूलता, उसी प्रकार भगवान की पूजा और स्मरण को भी अपने जीवन का नित्य नियम बना लेना चाहिए। यदि मनुष्य नियमित रूप से ईश्वर की आराधना करे तो उसके जीवन में दुख और निराशा का स्थान नहीं रहता।

नागेंद्र महाराज ने कहा कि इस संसार में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति को एक न एक दिन जाना है। सप्ताह के सात दिनों में से किसी भी दिन मृत्यु आ सकती है, इसलिए मनुष्य को सदैव अच्छे कर्म करने और भगवान के नाम का स्मरण करते रहने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि शास्त्रों में कलियुग में मनुष्य की आयु 100 वर्ष बताई गई है, लेकिन वर्तमान समय की बदलती जीवनशैली और खानपान के कारण अधिकांश लोग 60 वर्ष की आयु के आसपास ही जीवन व्यतीत कर पाते हैं। ऐसे में उससे अधिक का जीवन ईश्वर का अतिरिक्त आशीर्वाद और बोनस के समान है। कथा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति एवं भागवत कथा का रसपान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *