युवा कांग्रेस संगठन की रीढ़, अदम्य साहस और वीरता की परिचायक : चैतन्य बघेल

  • नवनिर्वाचित जनपद सदस्य उर्वशी शैलेश साहू का भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया


पाटन। प्रदेश, जिला एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में पाटन ऑडिटोरियम में युवा कांग्रेस नव सृजन अभियान को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित चैतन्य बघेल ने युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि युवा कांग्रेस संगठन की रीढ़ है और अदम्य साहस तथा वीरता की परिचायक है। उन्होंने कहा कि युवाओं की ताकत और सक्रियता के बल पर जनपद पंचायत चुनाव में महत्वपूर्ण सफलता मिली है, जो वर्ष 2028 के चुनावों की तैयारी का सकारात्मक संकेत है।


बैठक में जिला कांग्रेस अध्यक्ष राकेश ठाकुर ने कहा कि आने वाले चुनावों में सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर संगठन को और मजबूत बनाना होगा। पूर्व ओएसडी आशीष वर्मा ने हाल ही में निर्वाचित जनपद सदस्य उर्वशी शैलेश साहू को बधाई देते हुए कार्यकर्ताओं के परिश्रम और समर्पण के लिए आभार व्यक्त किया।


युवा कांग्रेस चुनाव एवं सदस्यता अभियान की जानकारी देते हुए अनूप वर्मा ने संगठन विस्तार और सदस्यता बढ़ाने पर जोर दिया। कार्यक्रम का संचालन मनीष पटेल ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन पूर्व जिला पंचायत सभापति एवं चुनाव प्रभारी मोनू साहू ने किया।
इस अवसर पर नवनिर्वाचित जनपद सदस्य उर्वशी शैलेश साहू, पंच बिट्टू निर्मल तथा कांग्रेस कार्यकर्ताओं का भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया।
कार्यक्रम में पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष एवं विधायक प्रतिनिधि अशोक साहू, ब्लॉक अध्यक्ष मोहन साहू, राजेश ठाकुर, महेंद्र वर्मा, जनपद सदस्य दिनेश साहू, रश्मि भेदप्रकाश वर्मा, अजय साहू, देवकुमार निषाद, जवाहर वर्मा, उमेश साहू, विपिन चंद्राकर, गोपाल देवांगन, कपूर साहू, खिलेश मार्कण्डेय, आभाष दुबे, जयश्री वर्मा, जागैत्री साहू, संतोषी तिवारी, कामिनी धुरंधर, भविष्य जैन, सत्यनारायण टिकरिहा, ढालसिंह धनकर, प्रेमप्रकाश पांडे, पोषण साहू, सुमित चंद्राकर, नीरज सोनी, अंशु रजक, भरत वर्मा, अशोक सिंगोर, अनिल सरसिहा, गोरेलाल सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ, महिला एवं युवा कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *