दुर्ग जिले में देशी एवं विदेशी मदिरा अहाता अनुज्ञप्तियों हेतु ऑनलाइन निविदा प्रक्रिया प्रारंभ

दुर्ग। कार्यालय सहायक आयुक्त आबकारी, जिला-दुर्ग द्वारा वर्ष 2026-27 के लिए देशी एवं विदेशी मदिरा दुकानों के अहाता संचालन हेतु ऑनलाइन निविदा प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दुर्ग जिले के देशी कम्पोजिट मदिरा दुकान पुरैना से संलग्न अहाता समूह क्रमांक-25 एवं संलग्न देशी मदिरा दुकान आर.एस.-2 (ग्राम पुरैना) के अहाता संचालन के लिए शेष अवधि हेतु “पहले आओ, पहले पाओ” नीति के अंतर्गत ऑनलाइन निविदा आमंत्रित की गई है।
इच्छुक आवेदक निर्धारित प्रक्रिया के तहत ऑनलाइन आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 04 जून 2026 प्रातः 10:30 बजे निर्धारित की गई है। निविदा प्रक्रिया प्रारंभ होने के बाद आवेदन 24 घंटे एवं सप्ताह के सभी सातों दिन स्वीकार किए जाएंगे।
आवेदक ऑनलाइन आवेदन https://excise.cg.nic.in/eAhata/index.aspx के माध्यम से प्रस्तुत कर सकते हैं।
सहायक आयुक्त आबकारी, जिला-दुर्ग ने पात्र एवं इच्छुक व्यक्तियों से समय-सीमा के भीतर ऑनलाइन आवेदन करने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *