पंचायत उपचुनाव: मतदान केंद्रों पर उमड़ी मतदाताओं की भीड़, महिलाओं की भागीदारी रही अधिक

पाटन। जनपद पंचायत पाटन क्षेत्र क्रमांक-04 के उपचुनाव में मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से जारी है। सुबह 9 बजे तक जारी मतदान के आंकड़ों के अनुसार कुल 5759 मतदाताओं में से 1566 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। ग्राम पंचायत गोंडपेंड्री में पंच पद के उपचुनाव में 99 मतदाताओं में 33 एवं भनसुली में 77 मतदाताओं में से 25 मतदाताओं ने मतदान किया था। दौरान 760 पुरुष एवं 814 महिला मतदाताओं ने मतदान किया। कुल मतदान प्रतिशत 26.52 दर्ज किया गया, जिसमें महिलाओं की भागीदारी 27.36 प्रतिशत के साथ पुरुषों (25.68 प्रतिशत) से अधिक रही। विभिन्न मतदान केंद्रों में मतदाताओं का उत्साह देखने को मिल रहा है तथा मतदान केंद्रों पर व्यवस्थाएं सुचारू रूप से संचालित की जा रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *