एच पी व्ही वैक्सीन लगाने वाली किशोरी बालिकाओं को सुशासन तिहार शिविर में ई सर्टिफिकेट वैक्सीनेशन वितरण

जिला स्तरीय विशेष जन समस्या निवारण सुशासन तिहार शिविर में प्रदेश के मुख्य मंत्री विष्णु देव शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव व दुर्ग के सांसद विजय बघेल तथा अन्य जन प्रतिनिधियो व जिला कलेक्टर अभिजीत सिंह की उपस्थिति में स्वास्थ्य विभाग द्वारा एच पी व्ही वैक्सीन लगाने वाली किशोरी बालिकाओं को ई सर्टिफिकेट वैक्सीनेशन वितरण किया गया वहीं 70+ आयु समूह के लोगों को वयवंदन कार्ड बनाकर मुख्यमंत्री विष्णु देव के हाथों दिया गया जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ दिव्या श्रीवास्तव ने बताया कि अभी तक 2507 बालिकाओं को एच पी व्ही वैक्सीन लगा चुका है ओर जिला के लक्ष्य 18271 बालिकाओं को पूरे जिले मे एच पी व्ही वैक्सीन लगाने 1 जून से 31 अगस्त कैम्पेन मोड में कार्य करते लक्ष्य प्राप्त कर लिया जाएगा वहीं जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ संजीव गलेड ने आयुष्मान कार्ड बनाने तथा 70+ वयवंदन कार्ड बनाने इन शिविरों के अतिरिक्त स्वास्थ्य अमला प्रतिदिन हितग्राहियों को बनाकर देंगे मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मनोज दानी ने शिविर मे आए हितग्राहियों को आभा आई डी बनाने ओर विभिन्न राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत विभाग की निशुल्क सेवाओं का लाभ उठाने अपनी अपील किया है

स्वास्थ्य विभाग के स्टाल मे महामारी नियंत्रण कार्यक्रम नोडल डा सी बी एस बंजारे ने लू प्रबंधन ओर अपदा प्रबंधन के लिए लोगों को विशेष रूप से जानकारी दी तथा महामारी के स्थिति स्थानीय लोगों को स्वास्थ्य अमला के साथ जुड़कर सहयोग करने अपील किया गया

शिविर में खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ शहरी खंड चिकित्सा अधिकारी डा चुनारकर दुर्ग डा मुरली मनोहर वर्मा, दुष्यंत वर्मा, दीप्ति ठाकुर,नीलम ,नेतराम साहू धनेश्वरी,संजू दुबे सहित सभी नोडल अधिकारी व सलाहकार समन्वयक एंव पैरामेडिकल स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *