दुर्ग जिले में पुलिस अधिकारियों का प्रशासनिक फेरबदल

  • अनिल पटेल होंगे उतई थाना प्रभारी…महेश ध्रुव बने नियंत्रण कक्ष भिलाई प्रभारी


दुर्ग। पुलिस अधीक्षक दुर्ग द्वारा प्रशासनिक कारणों से जिले में निरीक्षक एवं उप निरीक्षक स्तर के अधिकारियों के स्थानांतरण आदेश जारी किए गए हैं। जारी आदेश के अनुसार अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने निर्देशित किया गया है।
जारी आदेश के अनुसार निरीक्षक श्रद्धा पाठक को नियंत्रण कक्ष भिलाई से थाना प्रभारी अंजोरा पदस्थ किया गया है। निरीक्षक महेश ध्रुव को थाना उतई से नियंत्रण कक्ष भिलाई भेजा गया है। वहीं निरीक्षक अनिल पटेल को थाना बोरी से थाना प्रभारी उतई की जिम्मेदारी दी गई है। निरीक्षक वंदिता पनिंगकर को पुलिस लाइन दुर्ग से थाना प्रभारी बोरी बनाया गया है।
उप निरीक्षक स्तर पर भी कई अधिकारियों का तबादला किया गया है। उप निरीक्षक खेमचंद पटारे को चौकी जेवरा सिरसा से थाना मोहन नगर, उप निरीक्षक पारस ठाकुर को थाना अंजोरा से थाना सुपेला, उप निरीक्षक श्रीराम पेंड्रो को थाना धमधा से थाना उतई तथा उप निरीक्षक प्रमोद सिन्हा को थाना उतई से थाना धमधा पदस्थ किया गया है। वहीं उप निरीक्षक समित मिश्रा को थाना कुम्हारी से चौकी प्रभारी जेवरा सिरसा की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
यह आदेश पुलिस अधीक्षक कार्यालय दुर्ग द्वारा जारी किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *