पाटन। प्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं जिला कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर पाटन विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक ग्राम एवं बूथ स्तर पर संगठन विस्तार को लेकर लगातार बैठकें आयोजित की जा रही हैं। कांग्रेस कार्यकर्ता बूथ स्तर पर बैठकों के माध्यम से कार्यकर्ताओं को विशेष जिम्मेदारियां सौंपते हुए संगठन सृजन में जुटे हुए हैं।
इसी कड़ी में शुक्रवार को ग्राम सेमरी, कसही एवं सोरम में संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सुपुत्र चैतन्य बघेल शामिल हुए।

उन्होंने कार्यकर्ताओं को संगठन की मजबूती, बूथ प्रबंधन एवं आगामी रणनीति को लेकर विस्तृत जानकारी दी। साथ ही प्रत्येक कार्यकर्ता से प्रत्यक्ष रूप से रूबरू होकर संवाद स्थापित किया।
बैठक में कार्यकर्ताओं से गांव-गांव जाकर आम जनता से जुड़ने तथा कांग्रेस की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया गया।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से पूर्व ओसीडी आशीष वर्मा, अजय सिंगौर, दुलेश्वर साहू, सालिक साहू, गालव वर्मा, नारायण प्रसाद गायकवाड़ कुलंजन वर्मा. खोमन खरे , रोहित साहू, मनहरन वर्मा, प्रकाश वर्मा जी नोहर बनछोर, लोकेश यादव , रतन गायकवाड़, सुमंत आडील , अरविंद गेंड्रे , जोहन आडील , नूतन धुरंधर, रमन आडिल, रत्ती राम गायकवाड़, चरण यादव, दिलीप पटेल, सुरेंद्र आडील, घासी राम यादव, प्रमोद पटेल ,लक्ष्मीनारायण पटेल, टीका विश्वकर्मा , तीज राम यादव जी, हरिहर गायकवाड़ , कमल नारायण वर्मा, अरविंद वर्मा, ढाल सिंह यादव ,सरपंच श्रीमती योगेश्वरी गायकवाड़,श्रीमती यमुना पटेल,श्रीमती आराधना साहू,
श्रीमती ममता धीवर ,श्रीमती रोशनी धीवर ,श्रीमती चित्रलेखा विश्वकर्मा ,श्रीमती सविता आडील , झरना साहू सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
