पाटन। जनपद पंचायत क्षेत्र क्रमांक 4 के उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी सुरेंद्र साहू के पक्ष में चुनाव प्रचार तेज हो गया है। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ शासन के तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार कौशल विकास तथा अनुसूचित जाति विभाग के कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब आज ग्राम पहन्दा एवं सांकरा का दौरा करेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मंत्री खुशवंत साहेब शाम 4:30 बजे ग्राम पहन्दा पहुंचकर चुनावी रैली में शामिल होंगे तथा भाजपा प्रत्याशी सुरेंद्र साहू के पक्ष में आमजन से समर्थन एवं आशीर्वाद की अपील करेंगे। इसके पश्चात वे शाम 6:00 बजे ग्राम सांकरा पहुंचेंगे, जहां परम पूज्य गुरु घासीदास जी के जय स्तंभ में पूजा-अर्चना कर चुनावी सभा, नुक्कड़ बैठक एवं सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होंगे।
भाजपा नेताओं ने बताया कि क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी सुरेंद्र साहू को जनता का व्यापक समर्थन मिल रहा है। पार्टी कार्यकर्ता घर घर पहुंचकर केंद्र एवं राज्य सरकार की जनहितकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील कर रहे हैं।
भाजपा अमलेश्वर मंडल के पदाधिकारियों ने क्षेत्र के कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है।
जनपद क्षेत्र क्रमांक 4 उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी सुरेंद्र साहू के समर्थन में मंत्री खुशवंत साहेब करेंगे जनसंपर्क एवं सभा
