गांव में बोर खनन वा तालाब गहरीकरण से ग्रामीण खुश,,,,,,,,,,,,,

खबर हेमंत तिवारी,,,,,,,✍️✍️

पाण्डुका/छुरा विकासखंड के ग्राम पंचायत सांकरा के आश्रित ग्राम कुम्हरमरा में ग्राम वासियों की मांग पर बोर खनन कार्य किया गया ।बोर खनन से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली और खुशी जाहिर किया ।

जिसमें वन सभापति छुरा युवराज साहू के अनुशंसा वा वन सभापति जिला गरियाबंद शिवांगी चतुर्वेदी के सहयोग तथा राजिम विधायक रोहित साहू के निर्देश पर पेयजल हेतु यह व्यस्था किया गया । साथ ही ग्राम के तालाब में रोजगार गारंटी योजना के तहत तालाब गहरीकरण का कार्य भी कराया जा रहा है।

जिसमें ग्राम के मजदूरों को इसका लाभ मिल रहा है। वा जन प्रतिनिधियों द्वारा तालाब का निरीक्षण भी किया गया जिसने ग्राम पंचायत सरपंच छतेश्वरी हेमंत ध्रुव पंचगण वा ग्रामीण अध्यक्ष ग्राम के वरिष्ठ नागरिक उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *