पाटन। जनपद पंचायत पाटन क्षेत्र क्रमांक 04 के उपचुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशी सुरेन्द्र साहू का धुआंधार चुनाव प्रचार लगातार जारी है। जनपद क्षेत्र के ग्राम पंचायत पाहँदा एवं सांकरा में सुरेन्द्र साहू ने घर-घर पहुंचकर मतदाताओं से संपर्क किया और चुनाव चिन्ह झोपड़ी छाप पर मतदान कर भारी मतों से विजयी बनाने का आशीर्वाद मांगा।
चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा संगठन के जिला स्तर के पदाधिकारी, पाटन विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मंडलों के कार्यकर्ता एवं समर्थक भी सघन जनसंपर्क अभियान में जुटे हुए हैं। कार्यकर्ता गांव-गांव पहुंचकर मतदाताओं से भाजपा समर्थित प्रत्याशी सुरेन्द्र साहू के पक्ष में मतदान करने की अपील कर रहे हैं।
भाजपा कार्यकर्ताओं का कहना है कि क्षेत्र के विकास, जनसमस्याओं के समाधान एवं जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता देने के लिए सुरेन्द्र साहू को विजयी बनाना आवश्यक है। चुनाव प्रचार के दौरान ग्रामीणों का भी अच्छा समर्थन और उत्साह देखने को मिल रहा है।
