दांत के दवाखाने में काम करने वाली युवती से छेड़छाड़, संचालक गिरफ्तार

पाटन थाना पुलिस ने दांत के दवाखाने में कार्यरत युवती से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थाना पाटन में अपराध क्रमांक 179/2026 के तहत धारा 74 एवं 75(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी की पहचान यतिन्द्र कुमार देवांगन (55 वर्ष) निवासी कुरूद, नक्टा तालाब के पास थाना जामुल जिला दुर्ग एवं वर्तमान निवासी वार्ड क्रमांक 08, आजाद चौक पाटन के रूप में हुई है

।पीड़िता ने थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि करीब दो माह पूर्व उसकी सहेली के माध्यम से उसे पाटन स्थित देवांगन दांत के दवाखाने में नौकरी की जानकारी मिली थी। इसके बाद वह बिलासपुर से पाटन आकर दवाखाने में काम करने लगी।

आरोप है कि कार्य के दौरान दवाखाना संचालक यतिन्द्र कुमार देवांगन ने उसे बेइज्जत करने की नियत से हाथ और बांह पकड़कर छेड़छाड़ की तथा शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाया

।मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) मणीषंकर चन्द्रा एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी अनुप लकड़ा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी राजेश मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई।

पुलिस ने आरोपी को 26 मई 2026 को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *