राजीव भवन दुर्ग में गूंजा “महंगाई डायन खाए जात है”

  • भाजपा सरकार के खिलाफ कांग्रेस का व्यंग्यात्मक सांस्कृतिक प्रदर्शन
  • जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर ने कहा – “महंगाई ने आम जनता की कमर तोड़ दी है”


दुर्ग। देश में लगातार बढ़ रही महंगाई, पेट्रोल-डीजल एवं दैनिक उपयोग की वस्तुओं के बढ़ते दामों के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग (ग्रामीण) द्वारा राजीव भवन दुर्ग में व्यंग्यात्मक सांस्कृतिक प्रदर्शन आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ी लोक गायक, आकाशवाणी एवं दूरदर्शन कलाकार श्री खुमान सिंह यादव,
आकाशवाणी व दूरदर्शन कलाकार छत्तीसगढ़ी लोक गायक खुमान सिंह यादव के सुमधुर स्वर में महगाई डायन खाय जात है प्रस्तुती के साथ सरकार को घेरा, उनके साथ सहयोगी कलाकार संतोष निषाद , पवन यादव , संजय खरे ने संगत किया।
इस दौरान उन्होंने प्रसिद्ध व्यंग्य गीत “महंगाई डायन खाए जात है” का सजीव गायन कर केंद्र की भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों पर करारा तंज कसा। कार्यक्रम स्थल पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चौपाल शैली में गीत, संगीत और नारों के माध्यम से बढ़ती महंगाई के खिलाफ आवाज बुलंद की। प्रदर्शन के दौरान पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस, खाद्य तेल, दाल, सब्जी एवं अन्य आवश्यक वस्तुओं के लगातार बढ़ते दामों को लेकर केंद्र सरकार की नीतियों की तीखी आलोचना की गई।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग (ग्रामीण) के जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि आज देश का हर वर्ग महंगाई की मार से परेशान है। किसान खेती की लागत बढ़ने से चिंतित है, मजदूर और मध्यमवर्गीय परिवार घर चलाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं, वहीं युवाओं के सामने रोजगार का संकट लगातार गहराता जा रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार जनता की मूल समस्याओं से ध्यान हटाकर केवल प्रचार और दिखावे की राजनीति कर रही है।
राकेश ठाकुर ने कहा कि पेट्रोल-डीजल के दामों में लगातार वृद्धि के कारण परिवहन महंगा हुआ है, जिसका सीधा असर खाने-पीने की वस्तुओं सहित हर जरूरत की चीज पर पड़ रहा है। रसोई गैस के बढ़ते दामों ने महिलाओं के घरेलू बजट को पूरी तरह बिगाड़ दिया है। भाजपा सरकार बड़े उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाने में लगी हुई है, जबकि गरीब, किसान, मजदूर और आम आदमी लगातार आर्थिक बोझ झेलने को मजबूर है।
उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा जनता की आवाज बनकर संघर्ष करती रही है और आगे भी पूरी मजबूती के साथ जनहित के मुद्दों को उठाती रहेगी। यह व्यंग्यात्मक प्रदर्शन केवल एक सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं बल्कि महंगाई के खिलाफ कांग्रेस के व्यापक जनआंदोलन की शुरुआत है। आने वाले दिनों में जिला, ब्लॉक, पंचायत एवं ग्राम स्तर तक कांग्रेस कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों और विफलताओं को जनता के बीच पहुंचाएंगे।
उक्त प्रदर्शन के पूर्व जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग (ग्रामीण) के जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर की अध्यक्षता में जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों एवं ब्लॉक अध्यक्षों की आवश्यक बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठनात्मक मजबूती, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा एवं वर्तमान जनसमस्याओं को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्षों द्वारा बूथ, पंचायत एवं वार्ड स्तर की कार्यकारिणी सूची भी प्रस्तुत की गई।
बैठक में खाद एवं बीज की कमी से किसानों को हो रही परेशानियों पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए सरकार की कार्यप्रणाली की आलोचना की गई। साथ ही जनपद पंचायत पाटन अंतर्गत क्षेत्र क्रमांक 04 में होने वाले उपचुनाव को लेकर संगठनात्मक तैयारियों एवं रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई।
जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर ने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से संगठन को और अधिक मजबूत करने तथा जनहित के मुद्दों को लेकर आमजन के बीच सक्रिय रूप से कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी किसानों, मजदूरों, युवाओं एवं आम जनता के अधिकारों के लिए लगातार संघर्ष करती रही है और आगे भी पूरी ताकत के साथ जनता की आवाज उठाती रहेगी।
इस दौरान विक्रांत अग्रवाल, राजीव गुप्ता, राम सूर्यवंशी, पुरुषोत्तम तिवारी, प्रकाश ठाकुर, जामवंत गजपाल, पवन पटेल, लोचन यादव,ज्वाला प्रसाद साहू, श्यामाचरण मनहर, शमसीर कुरैशी, संतलाल बंजारे, विसाल देशमुख, श्रीमति लक्ष्मी साहू, श्री मति योगिता चंद्राकर, रज्जाक खाना, पालेश्वर ठाकुर, अभिषेक जांगड़े, हिम्मत लाल ढीमर, जय प्रकाश साहू, मोहित वालदे,राजेश ठाकुर, मोहन साहू, मनहरण यादव, शिवकुमार वर्मा, देवेंद्र देशमुख, कमलेश साहू, उमेश साहू, संतोष बाफना, ओंकार निर्मलकर, गोपी निर्मलकर, नारायण किकीरमेटा, सुमीत नारंग, राजेश मानिकपुरी, अघणु पाल, जगदीश मारकंडे संतलाल बंजारे, बलराम सिंह राजपूत, महेंद्र निसाद,लेखराम साहू, ओमनारायण वर्मा, प्रमोद सिंह राजपूत, रविन्द्र यादव, गजानंद साहू, युगलकिशोर साहू, रूपेंद्र साहू, निरंजन सिंह राजपूत, घनश्याम गजपाल, पवन यादव, सनीर साहू, हिमांशु बंजारे, रविप्रकाश ताम्रकार, डॉ सुनीत घोष, विजय वर्मा, देवकुमार निषाद सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *