रायपुर। राजधानी रायपुर के गुढ़ियारी स्थित भारत माता चौक में आज रायपुर लोधी समाज द्वारा बहुप्रतीक्षित लोधी भवन एवं प्रथम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी की आदमकद प्रतिमा का भव्य लोकार्पण एवं अनावरण किया गया। कार्यक्रम सामाजिक एकजुटता, सांस्कृतिक गौरव और समाज की संगठनात्मक शक्ति का प्रतीक बनकर सामने आया।
प्रदेशाध्यक्ष घनश्याम वर्मा के रायपुर आगमन पर सर्किल पदाधिकारियों द्वारा आतिशबाजी, पुष्पमाला, आरती एवं तिलक लगाकर आत्मीय स्वागत किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत श्री सत्यनारायण हवन-पूजन के साथ हुई। इसके पश्चात लोधी भवन परिसर में स्थापित वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी की प्रतिमा का अनावरण मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम वर्मा एवं क्षेत्रीय पार्षद एवं एमआईसी सदस्य भोलाराम साहू के करकमलों से किया गया।

इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री कृष्ण कुमार सिंगौर, प्रदेश उपाध्यक्ष अधीन जंघेल, युवा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश सिंगौर, कार्यक्रम अध्यक्ष तेजशंकर जंघेल, महामंत्री दीपक जंघेल एवं महिला जिला अध्यक्ष पूजा जंघेल सहित समाज के अनेक पदाधिकारी एवं वरिष्ठजन उपस्थित रहे।
अपने संबोधन में प्रदेशाध्यक्ष घनश्याम वर्मा ने रायपुर लोधी समाज एवं रामनगर सर्किल के कार्यों की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए बड़ी उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि यह भवन सर्किल पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों के अथक प्रयासों का परिणाम है। उन्होंने समाज हित में जिला अस्पताल के नामकरण एवं नवा रायपुर में समाज के लिए भूमि आबंटन और राशि की मांग को लेकर मुख्यमंत्री से शीघ्र मुलाकात किए जाने की बात भी कही।

कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठजन हीरालाल वर्मा, गीतालाल जंघेल, सुमन वर्मा, झालेश जंघेल, मनोहर जंघेल, बंधु जंघेल (प्रदेश संगठन मंत्री), राजेंद्र जंघेल (राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी), देवराज जंघेल, दिनेश वर्मा, नरेन्द्र जंघेल, चरण जंघेल, गणेश जंघेल, दुजराम, योगेश, मनोज लोधी, घनश्याम वर्मा सहित रामनगर सर्किल अध्यक्ष रामप्रसाद जंघेल, भागवत जंघेल, संतोष वर्मा, कुंभलाल जंघेल, सुजीत कौशिक, हरिश्चंद जंघेल एवं प्रदेश महिला उपाध्यक्ष उषा जंघेल, टिकेश्वरी वर्मा, सुनीता जंघेल, गौरी जंघेल, प्रेमिन जंघेल, सीमा जंघेल, मंजू जंघेल, नर्मदा जंघेल एवं राजू सिंगौर सहित बड़ी संख्या में समाजजन एवं मातृशक्ति उपस्थित रही।
अंत में सर्किल सचिव खिलावन जंघेल ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी अतिथियों एवं समाजजनों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम की जानकारी महासचिव दीपक जंघेल द्वारा दी गई।
