खबर हेमंत तिवारी,,,,,,,,,,
राजिम/थाना क्षेत्र राजिम क़े दुत्कईया गांव मे बीते एक फ़रवरी को दो गुटों मे हूई ख़ूनी हिंसक झड़प को लेकर सियासत और जनआक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। सर्व हिंदू समाज और ग्राम विकास समिति के बैनर तले बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने सैकड़ों की संख्या में पंडित सुंदरलाल शर्मा चौक पर धरना प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।

प्रदर्शनकारियों ने पुलिस प्रशासन पर एकतरफा कार्रवाई का आरोप लगाते हुए एसआई जीवन साहू को तत्काल बर्खास्त करने की मांग की है। ग्रामीणों का आरोप है कि युवाओं को जबरन हिरासत में लेकर उनके हाथों में लाठी-डंडे थमाकर फोटो खिंचवाए गए, वहीं कोरे कागजों पर हस्ताक्षर कराकर उन्हें केस का हिस्सा बनाया जा रहा है।प्रदर्शन में शामिल लोगों ने पूरे मामले की निष्पक्ष और उच्च स्तरीय जांच की मांग करते हुए चेतावनी दी है।

कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो आंदोलन और उग्र करने चेतावनी दिए हैं । मौके पर राजिम एसडीएम विशाल महाराणा को मुख्य मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया है।
