दुर्ग। दुर्ग जिले के निकुम ग्राम में स्थित जय शक्ति आश्रम (तीर्थराज देवी निकुंभला धाम) के संस्थापक व संतश्री माताजी का स्वास्थ्य अचानक बिगड़ गया। उन्हे रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल रायपुर में भर्ती करवाया गया है। जहां डॉक्टरों की निगरानी पर इलाज चल रहा है। निकुम एक प्रमुख आध्यात्मिक और धार्मिक केंद्र है। यह आश्रम क्षेत्र में शांति, लोक कल्याण और धार्मिक अनुष्ठानों का एक प्रमुख केंद्र रहा है। संतश्री माताजी के द्वारा व उनके मार्गदर्शन में जहां समय-समय पर बड़े यज्ञ और महायज्ञ आयोजित किए गए हैं। ‘गणपति भद्रकाल्यै नम:’ जैसे विशिष्ट महायज्ञों का आयोजन किया जा चुका है। प्रमुख अनुष्ठान और महायज्ञ:क्षेत्र में सुख-शांति और अकाल व सूखे से राहत दिलाने के लिए आश्रम में विशेष अनुष्ठान हुए हैं। पूर्व जनपद सभापति रूपेश देशमुख व शिवमहापुराण कथा के मुख्य आयोजक रूपेश देशमुख ने बताया कि संतश्री माताजी को इलाज के लिए रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल में दाखिल करवाया गया है।
जय शक्ति आश्रम निकुम की संतश्री माताजी की तबियत बिगड़ी, रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल में भर्ती
