रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य की राजधानी रायपुर स्थित प्राचीन श्री राजराजेश्वरी महामाया देवी मंदिर सार्वजनिक न्यास पुरानी बस्ती रायपुर के तत्वाधान में एक दिवसीय निःशुल्क मेगा स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन 31 मई रविवार को प्रातः 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक मंदिर परिसर स्थित सत्संग भवन में आयोजित किया गया है।
इसके लिए नि:शुल्क अग्रिम पंजीयन भी कराया जा रहा है। न्यास समिति के अध्यक्ष व्यास नारायण तिवारी एवं मंदिर व्यवस्थापक पं विजय कुमार झा ने बताया है कि शिविर में उपलब्ध विशेषज्ञ डॉक्टरों में महिला चिकित्सक डॉ रिचा जैन चर्म रोग विशेषज्ञ, डॉ. गरिमा राजिमवाले वैरीकोस वेन्स विशेषज्ञ के साथ डॉ. कुणाल ओस्तवाल हृदय रोग विशेषज्ञ, डॉ. सिद्धार्थ साहू न्यूरो विशेषज्ञ एवं डां. अभिषेक तिवारी हड्डी रोग विशेषज्ञ शामिल होंगे।
चिकित्सकों एवं उनके सहयोगियों द्वारा राजधानी में जन कल्याणकारी इस आयोजित शिविर में विभिन्न प्रकार के जांच किए जाएंगे। इस संबंध में मंदिर के मोबाइल नंबर7389664779, 7000808040 तथा चिकित्सकों के नंबर में 98271-66047 एवं 98271-66923 पर संपर्क किया जा सकता है। मंदिर की व्यवस्था के संबंध में लेखा प्रबंधक पंडित भावेश शुक्ला तथा कार्यालय में उपस्थित कर्मचारी मंदिर के प्रबंधक लक्ष्मण प्रसाद शर्मा से कार्यालय अवधि प्रातः 9 से 1 बजे तक तथा संध्या 4 बजे से रात्रि 9 बजे तक शिविर के संबंध में संपर्क किया जा सकता है।
