प्राथमिक स्वास्थ केन्द्र भिलाई 3 में गर्भवती महिलाओं और उनके पतियों को छ :बिंदुओं पर काउंसलिंग

छत्तीसगढ़ सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा प्रत्येक माह की 9 ओर 24 तारीख को प्रधानमंत्री मातृत्व स्वास्थ्य कार्यक्रम आयोजित किया जाता है जिससे हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं ओर प्रथम तिमाही के बाद की नवीन गर्भवती महिलाओं की जांच निशुल्क किया जा रहा है इसी कड़ी में गौशय्या कार्यक्रम में गर्भवती महिलाओं ओर उनके पतियों को छ :बिंदुओं पर काउंसलिंग किया गया प्राथमिक स्वास्थ केन्द्र भिलाई 3 मे आयोजित काउंसलिंग कार्यक्रम में बी ई टी ओ सैय्यद असलम ने बताया कि गर्भवती महिलाओं उनके जीवन साथी पतियों को बताया कि सभी हाई सिस्क गर्भवती को प्रधानमंत्री मातृत्व स्वास्थ्य कार्यक्रम में आने वाले हितग्राहियों को उनका आधार कार्ड व मोबाइल नंबर ओर बैंक एकाउंट सभी का आपस में लिंक रहना जिससे अस्पताल आने के विजिट का 100 रूपये ओर प्रसव पश्चात मिलने वाली जननी सुरक्षा योजना की राशि उनके खाते मे दी जाएगी प्रत्येक एच आर पी (हाईरिस्क गर्भवती महिलाओं को ) संस्थागत प्रसव हेतु हायर सेंटर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सिविल अस्पताल, जिला अस्पताल का मैपिंग पता करने समझाइश दी गई ताकि पहले से उनको पता हो प्रसव बर्थ प्लान के अनुसार मुझे किस अस्पताल में डिलीवरी करानी है

जिला नोडल मातृत्व स्वास्थ्य कार्यक्रम डा अर्चना चौहान ने आगे बताया कि गर्भवती महिलाओं उनके पतियों को बताया गया ब्लड डोनर की व्यवस्था करके रखें ताकि प्रसव के समय कठिनाई से बच जा सके यदि रक्त चढ़ाने की आवश्यकता पड़े तो डोनर उपलब्ध रहे सभी गर्भवती महिलाओं उनके पतियों को हाई सिस्क गर्भवती का कारण पता होना चाहिए कि गर्भवती महिलाओं किस वजह से हाई सिस्क है उसके 25 बिंदुओं मे क्या कारण उसका है ब्लड निगेटिव फेक्टर, पूर्व मे सीजर आप्रेशन,कम ऊंचाई, थाइराइड या बीपी हाइपरटेंशन मरीज या अधिक उम्र मे गर्भधारण इत्यादि व अपने एरिया की स्वास्थ्य कर्मी, मितानिन ओर 102 ओर 108 को काल करके बुलाया जाने ओर मैपिंग एरिया के स्वास्थ्य केंद्र के मेडिकल आफिसर का मोबाइल नंबर पर सूचना प्रसारण सेक्टर सुपरवाइजर से करने की जानकारी दी गई वहीं उनके खान पान मे आयरन फोलिक एसिड गोलियां ओर कैल्शियम टेबलेट की खाने का महत्व ओर प्राकृतिक रूप से पालक,मूंगा,हरी साग सब्जी ओर गुड खाने के महत्व को समझते हुए ढीले कपड़े पहने ओर हील वाले चप्पल पहनने से बचने की सलाह दी गई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *